Tuesday 27 August 2013

कम से कम, खाज तो मत बनो कोढ़ पर ,
बेहतर है ,पड़े  रहो  कफ़न  ओढ़कर . 

घनश्याम वशिष्ठ


Thursday 22 August 2013

फिर  वही प्रचार ,फिर वही नारे ,
कोरा झूठ ,ना रे बाबा, ना रे ,ना रे  ….
घनश्याम वशिष्ठ

Saturday 17 August 2013

सोचकर चल दिए बाँहों के पालने तो ,
फुटपाथ है ना सँभालने को।

घनश्याम वशिष्ठ

Friday 16 August 2013

ज़िंदा रहे जिंदादिली ,होती अमर यह ज़िन्दगी ,
संघर्ष में ज़िंदा जले ,शोलों  से आजादी  मिली . 
 
 देकर गए स्वामित्व वो ,अधिकार औ दायित्व वो , 
लहराए चिर आकाश में ,ध्वज हर्ष में उल्लास में ,
थाती की रक्षा के लिए  , तत्पर रहें  रौशन दिए ,
होगी शहीदों  के लिए ,सच्ची यही श्रधान्जली। 

घनश्याम वशिष्ठ
 

Monday 12 August 2013

रखकर निकला था ,सरकारी आंकड़े जेब में ,
पेट नहीं भर पाया , फंस गया फरेब में। 
घनश्याम वशिष्ठ

Sunday 11 August 2013

 हम भी सक्षम हैं सीमाएं, बल से लांघ दिखाएँ  हम ,
दम रखते हैं जब चाहें ,तेरा अस्तित्व मिटायें हम ,
ऐसा  ना हो तुझे कुचलने तेरे घर घुस आयें हम ,
स्वयं चेत जा उससे पहले, खल बल से चेतायें हम ,
हमने मान रखा है अब तक समझोतों की आन का ,
गम  खाया है कारगील में  ,वीरों के बलिदान का ,
संयम का ना   इम्तिहान ले दुश्मन, हिन्दुस्तान का ,
वरना   हम भूगोल  गोल  कर देंगे पाकिस्तान का . 

घनश्याम वशिष्ठ


Thursday 8 August 2013

इसके कुटिल इरादे ,इसकी नीयत है नापाक ,
यही सत्य  है बिना युद्ध के, सुधरेगा ना पाक  
घनश्याम वशिष्ठ .

Wednesday 7 August 2013

बाबागिरी  ………. 
किसकी मजाल , बाबा के आदेश को नाटे ,
बाबा सबको डांटे ,बाबा को कौन डांटे  .

घनश्याम वशिष्ठ

Tuesday 6 August 2013

सियासत से हमनें सीख -एक ली ,
जहां देखी आग ,रोटियाँ  सेक ली। 

घनश्याम वशिष्ठ

Monday 5 August 2013

कैसे   दिखेंगे चेहरे के दाग   ……।  

आईना अंधा है 
सरोवर गंदा है। 

 घनश्याम वशिष्ठ

Thursday 1 August 2013

कल  ही हमारे संवेदनहीन नगर में ,
प्यार का दरिया जा गिरा , घृणा के गटर में। 
घनश्याम बशिष्ठ